{"_id":"66d50e3ca0b4cf614f0143b7","slug":"bahu-akbarpur-team-first-in-kabaddi-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-120730-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी स्पर्धा में बहुअकबरपुर की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी स्पर्धा में बहुअकबरपुर की टीम प्रथम
Mon, 02 Sep 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
सीवन। गांव डोहर में गोगा पीर खेल सेवा समिति की और से सालाना कबड्डी कप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दिलबाग सिंह पटवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में बहुअकबरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गांव के सरपंच मक्खन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाई, कुटेल, हरिगढ़ किंगण, सिरसल, रूपगड़, नगूरा, बोपुर पंजाब, भूना, कुराड़, उगालन, बलबेहड़ा पंजाब, टीक, बस्तली, सरड़ाकुराना, बठिंडा, जाखोली, कैलरम, बहुअकबरपुर, निमबाला, धौंस, कमासपुर, बटाल पंजाब, ईसमाईलपुर, किरमच, चन्दाना, काकोत, कलासर जियाब गांव सहित 44 टीमों ने भाग लिया। बहुअकबरपुर व सोंगल की टीमें फाइनल में पहुंची। इसके बाद कड़े मुकाबले में बहुअकबरपुर की टीम ने सोंगल को हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 81 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहने वाली गांव सोंगल की टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेस्ट कैचर के तौर पर सिल्लू बहुअकबरपुर को चुना गया और बेस्ट रेडर रितिक व दीपक काशीपुर को चुना गया। इन्हें इनाम के तौर पर मोटरसाइकिल दिया गया। इ अवसर पर दिलबाग सिंह पटवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी होती है। उन्हें आगे आने के लिए एक मंच की आवश्यकता होती है। इस मौके पर पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, रणधीर, सुरेश कुमार, मेजर सिंह, दिनेश कुमार, नसीब सिंह, सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, करमचंद, तरसेम सिंह व अन्य मौजूद रहे।