{"_id":"680bf014b6e9068ced08ad13","slug":"babu-anant-rams-students-visited-the-post-office-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632503-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाबू अनंत राम के छात्रों ने डाकघर का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाबू अनंत राम के छात्रों ने डाकघर का किया भ्रमण
Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल के वाणिज्य विभाग द्वारा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने की दिशा में डाकघर कौल का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। यह भ्रमण प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल के नेतृत्व एवं वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रेरणा की अगुवाई में आयोजित किया गया।
प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डाकघर की संरचना,कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की प्रत्यक्ष जानकारी से अवगत करवाया गया ताकि वे व्यावहारिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें। इस शैक्षणिक भ्रमण में बीकाम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने डाकघर में बचत खाता शाखा, मनी ट्रांसफर विभाग, डाक बीमा योजनाएं, स्पीड पोस्ट, पार्सल सेवा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
डाकघर के अनुभवी कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को पोस्ट आफिस की कार्यशैली, ई-गवर्नेंस के तहत उपलब्ध डिजिटल सेवाएं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाकघर के कर्मचारियों ने छात्रों को यह भी बताया कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत वे कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के माध्यम से भारतीय डाक विभाग में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उन्हें सरकारी क्षेत्र में कॅरिअर निर्माण के अवसरों की जानकारी मिली। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. नैंसी गुलाटी एवं डाॅ. मीनाक्षी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद