फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness created on adolescent mental health and self-awareness

Kaithal News: किशोर मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-जागरूकता विषय पर किया जागरूक

Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Awareness created on adolescent mental health and self-awareness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से किशोर मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आत्म-जागरूकता विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने शिरकत की और विद्यार्थियों को जागरूक किया।

अनिल मलिक ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपनी पूरी क्षमताओं का सही अंदाज लगाते हुए जीवन में उत्पन्न तनाव का सामना बेहतर तरीके से कर सकता है। ऐसे व्यक्ति की कार्य उत्पादकता अधिक होती है और वह समाज के लिए सकारात्मक योगदान दे पाता है। उन्होंने कहा कि उम्र के विकास और तकनीकी दौर में भी अपनी पहचान बनाए रखने के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता बढ़ाना जरूरी है, जिसमें आत्म-जागरूकता सहायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आत्म-जागरूक व्यक्ति अपनी भावनाओं, विचारों और उन पर अपने प्रभाव को बेहतर समझ पाता है। बाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से आत्म-जागरूकता बढ़ाने के लिए चिंतन करना, दूसरों से प्रतिक्रिया लेना आदि का अभ्यास जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने कहा कि खुद को जानना, सामाजिक वातावरण की समझ, शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी ही बाल सुरक्षा के स्पष्ट नियम हैं। इस अवसर पर विन्द्र कुमार, पवन कुमार, नवनीत कुंडू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed