फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness campaign launched for admission in the new academic session

Kaithal News: नव शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for admission in the new academic session
कलायत नगर में लोगों को जागरूक कर रहे अध्यापक
कलायत। नए शैक्षणिक सत्र में प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश उत्सव अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। नव सत्र अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला करवाने के लिए स्कूल स्टाफ ने कस्बे की गलियों और मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राध्यापक प्रकाश रवि गर्ग ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय के साथ साथ सह शिक्षा होने के कारण लडक़े और लड़कियों दोनों को ही प्रवेश मिल सकता है। इसके साथ साथ विद्यालय में कला संकाय के अलावा कॉमर्स, नॉन मेडिकल व मेडिकल संकाय चल रहे हैं। सभी संकायों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्टाफ की उपलब्धता है। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में रोबोट लैब के भी शुरू होने की संभावना है। इस अवसर पर बोलते हुए नगर पार्षद संजय सिंगला ने कहा कि वह स्वयं भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील कि की वह अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य करें और सरकार के शत प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रकाश रवि गर्ग के साथ साथ टेक चंद, सुनील कुंडू, साहिब सिंह, राजश्री, वंदना और सुमन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed