फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness campaign in slums on National Human Trafficking Day

Kaithal News: राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस पर झुग्गियों में जागरूकता अभियान

Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign in slums on National Human Trafficking Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस पर कानूनी सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री भैरवी सोशल फाउंडेशन, कैथल तथा महिला एवं बाल विभाग के संयुक्त सहयोग से जाखौली अड्डा स्थित झुग्गी क्षेत्र में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

लोगों को मानव तस्करी की पहचान, उससे बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं, नशा मुक्ति एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता तथा बाल संरक्षण इकाई की भूमिका और उसकी सेवाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की लीगल पैनल एडवोकेट मनीषा ने कानूनी अधिकारों और सहायता प्रक्रियाओं की जानकारी दी। एसबीएस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार ने सामाजिक जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। टीम के सदस्य निशा, कुसुम, दीपक सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed