{"_id":"671ecd86d18d84c19b0b0a25","slug":"awards-will-be-given-to-women-doing-excellent-work-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123164-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे अवॉर्ड
Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने बताया कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में दो दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, लाइफटाइम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र, एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू पुरस्कार के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र व महिला उद्यमी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर देख सकते हैं।