फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awarded to the winning team in the quiz

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में विजयी टीम को किया सम्मानित

Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the winning team in the quiz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में उप-स्वास्थ्य केंद्र देवबन पर कार्यरत स्टाफ ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य मलेरिया के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस मौके पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार टीमों में बंटे प्रतिभागियों के बीच मलेरिया से जुड़ी जानकारी पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजयी टीम को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठे उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूछे गए सवालों का सही उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि न केवल स्कूल स्तर पर जागरूकता फैलाई गई, बल्कि देवबन की आशा वर्कर मीना, रिंपी किताबों, बलविंद्र, निर्मला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला बबीता ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव के तरीके, और उपचार के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य कर्मी राजीव एवं निर्मला ने स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल एवं सीएचओ विरेंद्र की देखरेख में किया गया। हरसौला से दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed