फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   au Devi Lal Jayanti celebrated with pomp in Cheeka

चीका में धूमधाम से मनाई ताऊ देवीलाल जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
au Devi Lal Jayanti celebrated with pomp in Cheeka
au Devi Lal Jayanti celebrated with pomp in Cheeka - फोटो : Kaithal
चीका में ताऊ देवीलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इनेलो-जजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हालांकि सुबह जब दोनों दलों के कार्यकर्ता ताऊ देवी लाल पार्क चीका में पहुंचे तो पहले ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देने को लेकर दोनों दलों में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं व पुलिस द्वारा समझाए जाने पर कार्यकर्ता मान गए। बाद में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं द्वारा ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

इनेलो हलका प्रधान भूपेंद्र सिंह जैलदार, शहरी प्रधान डा. बिल्लु मलिक व युवा प्रधान हरजिंद्र सीड़ा की अध्यक्षता में सैकड़ों की तादात में चीका से जींद रैली के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर जजपा के हलका प्रधान अवतार सीड़ा चीका व जिला युवा प्रधान जगतार माजरी द्वारा ताऊ देवीलाल की 108वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैथल जिला सह-प्रभारी देवेंद्र कादयान विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने अपने विचार रखें। हल्का प्रधान अवतार सीड़ा चीका ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसी एक दल के नेता नहीं थे बल्कि वह तो एक विश्वविद्यालय थे जिनके अंतर्गत राजनीतिक शिक्षा हासिल करने के बाद बहुत से दलों में राजनीतिक चेहरे उभरे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed