{"_id":"628fd80fae2cf5033703e753","slug":"attacking-the-bus-driver-operator-and-absconding-with-the-money-kaithal-news-knl109508192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक-परिचालक पर हमला कर रुपये ले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक-परिचालक पर हमला कर रुपये ले फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। एक निजी बस के चालक और परिचालक पर हमला कर तीन युवक नकदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में 32 हजार रुपये और टिकट थे।
सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में गांव कुक्करकंडा निवासी प्रदीप ने बताया कि वह एक निजी बस पर चालक की नौकरी करता है। गांव देवबन निवासी सुखविंद्र बस पर परिचालक है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वे बस में सवारियां लेकर असंध से कैथल के लिए निकले थे। करीब नौ बजे उनकी बस तितरम मोड़ पर पहुंच गई। वहां तीन युवकों ने बस को रोकने का इशारा किया, लेकिन सवारियां ज्यादा होने के कारण उन्होंने बस को नहीं रोका।
प्रदीप का आरोप है कि वही तीनों युवक फिर बुलेट पर आए और जींद रोड बाईपास पर बस में चढ़ गए। जींद बाईपास पर चलने के बाद तीनों युवकों ने परिचालक पर हमला कर दिया। बस रोक कर सुखविंद्र को छुड़वाने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों युवक सुखविंद्र का बैग छीन कर फरार हो गए। उसमें करीब 32 हजार रुपये और टिकट थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।