फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on the people of the girl's in-laws' side

Kaithal News: युवती के ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Attack on the people of the girl's in-laws' side
कैथल। चीका के दुसरेपुर गांव में दो महीने पहले ही प्रेम विवाह करने वाली युवती के मामले में शुक्रवार आधी रात को हथियारों से लैस दर्जनों लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। युवती की हत्या करने की आशंका से उस पर पिस्तौल से फायर किए लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपी परिवार के कई सदस्यों को चोटिल करने के बाद लड़की को अपने साथ अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नवविवाहिता के ससुर ने मामले की शिकायत गुहला थाने में दी और अपनी पुत्रवधु की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की तलाश में दोनों सीआईए की टीमों सहित कुल 10 पुलिस टीमें लगी हैं। शिकायत में दुसेरपुर निवासी भाना राम ने बताया कि उसके बड़े बेटे देशपाल ने दो दिसंबर 2024 को लालपुर निवासी सरबजीत कौर से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

इस शादी से युवती के परिजन सहमत नहीं थे और जिस कारण वे रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के कारण 15 फरवरी की रात जब पूरा परिवार सोया हुआ था तब सरबजीत कौर के परिजन चार से पांच गाड़ी और तीन से चार बाइक पर आए और उन्होंने लाठी, डंडों, गंडासी, तलवार और असला के साथ घर की दीवार कूदकर उनपर हमला कर दिया। हमले में उसके छोटे बेटे सोमनाथ के सिर में तलवार लगी है। बेटे देशपाल की बाजू पर गंडासी मारी गई और उसकी पत्नी तोषी को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ निवासी सुखा ने उसके बेटे देशपाल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई लेकिन उसका बेटा बाल-बाल बच गया। आरोपी उसकी पुत्रवधु सरबजीत कौर का जबरन अपहरण करके ले गए। आरोपियों से उसकी पुत्रवधु की जान को खतरा बना हुआ है। मामले में गुहला थाने में हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed