फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on second petrol pump in just 12 days

महज 12 दिन में दूसरे पेट्रोल पंप पर बोला धावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on second petrol pump in just 12 days
कैथल। जिले में लूट की बड़ी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। महज 12 दिनों के भीतर बदमाशों ने दूसरे पेट्रोल पंप पर डकैती कर पुलिस को खुली चुनौती पेश की है। इससे पहले बीती 14 मई को कलायत अनाज मंडी के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को पुलिस ने कलायत क्षेत्र में रेडिमेड कपड़े के शोरूम में फायरिंग के मामले में मशक्कत के बाद एक छात्र को दबोचने का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाई थी लेकिन दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को लुटेरों ने फिर से खुली चुनौती देते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात कर दी। इससे पहले व्यापारियों आदि ने लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से नाराज होकर प्रदर्शन भी किया था। इस पर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देकर शांत किया गया था।
विज्ञापन

गत 14 मई को हुई पेट्रोल पंप लूट के बाद डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया था कि नकाबपोशों बदमाशों ने कलायत के साथ ही जींद के उझाना और खटकड़ में भी पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्हें काबू करने के लिए कैथल की दो और जिला जींद की तीन सीआईए टीमें भी लगाई गईं पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों का कहना है कि इस लूट ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की फिर से पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 14 मई को पेट्रोल पंप की लूट की तरह ही इस वारदात को भी अंजाम दिया गया है। इस बार भी लुटेरे पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों से मारपीट कर नकदी लूट कर ले गए हैं। दोनों ही घटनाएं रात्रि 12 बजे के बाद की हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाश ऐसे समय हमला करते हैं, जब सड़कों पर आवाजाही न के बराबर हो। पुलिस ने फिर से दावा किया है कि लुटेरे जल्द ही सलाखों के पीछे होेंगे।
क्या हुआ था 14 मई को
बदमाशों ने बंदूक के बल पर कलायत अनाज मंडी के निकट स्थित पेट्रोल पंप से 20 हजार रुपये लूटे थे। पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से तीन नकाबपोश बदमाश रुपये लूट कर फरार हो गए थे। घटना रात दो बजे की थी। बदमाशों ने बंदूक, कुल्हाड़ी और गंडासी के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आए थे।

--
पीड़ित अभिषेक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मकसूद अहमद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed