फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on Police team

शादी समारोह का जाम खुलवाने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला

Sun, 26 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल Updated Sun, 26 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


चीका में रात को चल रहे एक शादी समारोह के चलते लगे जाम खुलवाने गए पुलिस कर्मचारियों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। साथ ही एक पुलिस कर्मचारी की वर्दी भी फाड़ डाली। बाद में पुलिस ने इस मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
चीका थाने के ईएएसआई साहब सिंह ने बताया कि 24 जुलाई रात को लक्ष्मी पैलेस चीका में शादी समारोह चल रहा था। शादी में अधिक लोग आने के कारण पैलेस के बाहर भारी संख्या में वाहन खड़े होने के कारण सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए वह पुलिस पीसीआर लेकर मौके पर पहुंचे। गांव पीड़ल निवासी शीशपाल अपनी कार लेकर सड़क के बीच में खड़ा था।
विज्ञापन


 जिसे उन्होंने सड़क को एक ओर लगाने का आग्रह किया। जिस पर शीशपाल ने पुलिस कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। ईएएसआई साहब सिंह ने बताया कि शीशपाल के साथ उसका लड़का संदीप भी था। दोनों उसके साथी कर्मचारी धर्मपाल पर हमला कर मारपीट करना शुरू कर दी। संदीप व उसके पिता शीशपाल ने अन्य युवकों को भी मारपीट करने के लिए बुला लिया। उन्होंने धर्मपाल की वर्दी फाड़ डाली तथा उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप व उसके पिता शीशपाल को मौके से काबू कर लिया। जबकि शेष पांच युवक मौके से भागने में कामयाब रहे। बाद में पुलिस थाने में आला अधिकारियों को सूचित किया गया।

जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ईएएसआई साहब सिंह व धर्मपाल के साथ मारपीट करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने संदीप कुमार व उसके पिता शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed