{"_id":"588798f84f1c1bbc7ecf51d4","slug":"atm-change-fraud-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर दो खातों से उड़ाए एक लाख 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर दो खातों से उड़ाए एक लाख 50 हजार रुपये
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी बनकर और एटीएम बदलकर लोगों के खाते से खूब पैसे उड़ाए जा रहे है। पूंडरी पुलिस और सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं। इसमें करीब एक लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की गई है। कैथल से एक युवक के खाते के 50 हजार रुपये और पूंडरी में एक महिला के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव क्योड़क निवासी अभिमन्यु ने बताया कि 23 दिसंबर को उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम स्वैप किया है। इससे उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। एसएसआई साहब सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवक ने बताया कि एटीएम कार्ड उसने बहुत समय पहले तोड़ दिया था। लेकिन, एटीएम बंद करने की सूचना उसने बैंक में नहीं दी थी। खाते से पैसे कैसे निकले हैं, उसका पता लगाया जा रहा है। एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव बंदराना निवासी महिला सारदा रानी ने बताया कि दो-तीन महीने से उसके खाते से करीब एक लाख रुपये कभी स्वैप तो कभी एटीएम से निकलो गए हैं। महिला ने बताया कि किसी ने धोखे से उसके खाते से पैसे निकाले है। एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैंक खाते की स्टेटमेंट निकालकर पता लगाया जाएगा कि पैसे किस माध्यम निकाले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।