फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   At the Kapil Muni Tirath, devotees took a holy dip, worshipped their chosen deities, and performed acts of charity and merit.

Kaithal News: कपिल मुनि तीर्थ में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर अपने इष्ट देवों की पूजा कर किया दान पुण्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
At the Kapil Muni Tirath, devotees took a holy dip, worshipped their chosen deities, and performed acts of charity and merit.
रेलवे रोड पर लगाई गई छबील में जलसेवा करते युवा - फोटो : 1
कलायत। परमा एकादशी के अवसर पर कपिल मुनि तीर्थ में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर अपने इष्ट देवों की पूजा कर दान पुण्य किया। नगर में अनेक स्थानों पर ठंडे मीठे जल की छबीलें लगाई गईं।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर शेखर शर्मा परिवार की ओर से लगाई गई छबील पर युवाओं ने जल सेवा की। शेखर शर्मा ने बताया कि छबील में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि किसी भी प्रकार के डिस्पोजेबल गिलास का प्रयोग न हो। डिस्पोजल से पर्यावरण दूषित होता है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद राजू कौशिक ने कहा कि गर्मी के मौसम में जलसेवा कर लोगों की प्यास बुझाने में जो अलौकिक आनंद मिलता है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। परम एकादशी पर अनेक स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष 24 एकादशियां होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। अधिक मास में दो एकादशी होती है जो परमा और पद्मिनी के नाम से जानी जाती हैं। अधिक मास में कृष्ण पक्ष में जो एकादशी आती है वह हरिवल्लभ और परमा एकदशी के नाम से जानी जाती हैं। परमा एकादशी हिंदू धर्म का एक अत्यंत विशिष्ट और दुर्लभ व्रत है जो हर तीन साल में एक बार आने वाले पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष में आता है। इसी के प्रभाव से कुबेर देवता को देवत्व और अपार धन की प्राप्ति हुई थी। इस व्रत में भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है जिसमें धूप, दीप, नैवेद्य और तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं। इस व्रत में रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का विशेष महत्व है।

रेलवे रोड पर लगाई गई छबील में जलसेवा करते युवा

रेलवे रोड पर लगाई गई छबील में जलसेवा करते युवा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed