फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival of fine variety of paddy increases in grain markets...

Kaithal News: अनाज मंडियों में बारीक किस्म के धान की आवक तेज

Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Arrival of fine variety of paddy increases in grain markets...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक किस्म के धान की आवक में तेजी आई है। मुच्छल, 1718 व 1847 किस्म के धान की आवक हो रही है। शहर की मंडियों के साथ-साथ गुहला- चीका, सीवन, ढांड, पूंडरी, राजौंद व कलायत की अनाज मंडियों में किसान बारीक धान लेकर आ रहे हैं, लेकिन भाव कम मिलने से किसान मायूस हैं।

शुक्रवार को मुच्छल के भाव लगभग 100 रुपये तेजी के साथ 3300 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 1509 धान के भाव कंबाइन से कटाई के 2850 रुपये तो हाथ से कटाई के 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। वहीं, 1718 के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल, हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3600 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि अब तक गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 70 हजार 627 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चार लाख 2 हजार 774 एमटी, हैफेड ने एक लाख 95 हजार 640 एमटी व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1 लाख 72 हजार 205 एमटी खरीदा है। साथ ही छह लाख 63 हजार 656 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में 9700 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड एक लाख 23 हजार 296 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 84 हजार 965 एमटी धान खरीदा गया है।

इसी प्रकार पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 49, नई अनाज मंडी कैथल में 80 हजार 757 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 78 हजार 728 एमटी, कलायत मंडी में 12 हजार 343 एमटी, कौल में 10 हजार 649 एमटी, पाई मंडी में 11 हजार 694 एमटी, पूंडरी में 71 हजार 235 एमटी, राजौंद में नौ हजार 635 एमटी, रामथली में 33 हजार 983 एमटी, सीवन मंडी में 25 हजार 718 एमटी धान खरीदा गया।


किसानों से अपील है धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि इन अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं और इसे जमीन में मिलाकर उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं।

-निशांत राठी, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed