{"_id":"66145f4ee779a67f2a0a1967","slug":"arrested-for-stealing-submersible-wires-and-transformer-items-kaithal-news-c-18-1-knl1004-364516-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सबमर्सिबल के तार व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सबमर्सिबल के तार व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने में गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने खेत से सबमर्सिबल की तार व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना तितरम पुलिस के एसआई विरेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए प्यौदा निवासी आरोपी बंट्टी को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्यौदा निवासी गुरमीत ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से पांच अप्रैल की रात को उपरोक्त आरोपी ने उसके खेत व उसके दादा भीम के खेत से सबमर्सीबल की 70 फीट तार व ट्रासंफार्मर सामान चोरी कर लिया था। इस बारे थाना तितरम में केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ट्रांसफार्मर की तीन एलटी, पितल राॅड, दो लोहा बेल व व वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर लिए । आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद