{"_id":"691f6c36b66bf3e6650ff01e","slug":"around-100-cattle-were-caught-and-shifted-to-the-uplana-cowshed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785081-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करीब 100 गोवंश पकड़े, उपलाना गोशाला में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करीब 100 गोवंश पकड़े, उपलाना गोशाला में शिफ्ट
Fri, 21 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद गो रक्षा दल की टीम ने सड़कों पर घूम रहे करीब 100 गोवंश और नंदी बैलों को एकत्र कर उपलाना गोशाला में पहुंचाया। गो रक्षा दल प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी और बढ़ते कोहरे के चलते गोवंश के दुर्घटनाओं का शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए टीम कई दिनों से इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभियान चला रही थी।
उन्होंने बताया कि गांव के प्रबुद्ध व्यक्तियों और पूरी टीम के सहयोग से वीरवार को लगभग 100 गाय, बैल और बछड़ों को ट्रॉलियों के माध्यम से उपलाना गौशाला भेजा गया। भूपेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि सर्दी के मौसम में गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें गोशाला में छोड़ने या स्वयं देखभाल करने का प्रयास करें।
इस अभियान में भूपेंद्र राणा, सोनू, शक्ति, साहिल, आर्यन, कार्तिक, प्रशांत, रणधीर, सचिन शर्मा, रिंकू, सतीश नंबरदार, भीरा शर्मा, लीला भारद्वाज, अमन भारद्वाज, शानू, जोनी, नरेश अनमोल, सचिन राणा, प्रिंस, संग्राम राणा सहित कई सदस्य शामिल रहे। संवाद