फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arhtiyas strike continues, gradual fast from today

आढ़तियों की हड़ताल जारी, आज से क्रमिक अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas strike continues, gradual fast from today
57 गुहला-चीका। हड़ताल के दौरान आढ़तियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता व बैठक में ? - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। सरकार की उपेक्षा से आहत आढ़तियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। तय किया गया कि शुक्रवार से अब क्रमिक अनशन भी किया जाएगा। अग्रवाल धर्मशाला चीका में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आढ़तियों को कोई बातचीत नहीं कर रही है इसलिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। अब शुक्रवार से सभी अनाज मंडियों में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़ती धरना देकर क्रमिक अनशन करेंगेे। गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन गूंगी बहरी सरकार को व्यापारियों की आवाज सुनाई नहीं पड़ रही। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी और किसान एक साथ हैं, तब तक सरकार उनके हकों को नहीं छीन सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आढ़ती किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जो धान मंडियों में आई है और उसे कई दिनों से उसकी खरीद न होने के चलते धान काली पड़ गई है। उसकी हम पलटाई व झराई करवाएंगे, ताकि किसान को नुकसान न हो। भारतीय किसान यूनियन के जिला युवा उपाध्यक्ष हरदीप बदसूई ने कहा कि यदि सरकार ने व्यापारियों की मांगे नहीं मानी तो किसान भी शुक्रवार से मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला, चीका मंडी एसोसिएशन प्रधान सतपाल जैन, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जाखौली, पूर्व प्रधान जयपाल गर्ग, मोदी जिंदल, राजेंद्र गर्ग, स्वर्णजीत वोहरा, रामलाल गर्ग, किसान संदीप संधू पीडल, सुरेश प्रजापत, कश्मीरी लाल गर्ग, सुखप्रीत सिंह, धर्मचंद, विनोद गुप्ता, बिट्टू, सोहन लाल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed