फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arhtiyas decided to postpone the strike, procurement will start in grain markets from today

आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित करने का लिया निर्णय, आज से अनाज मंडियों में शुरू होगी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas decided to postpone the strike, procurement will start in grain markets from today
अनाज मंडियों के आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। आढ़तियों के इस फैसले से मंगलवार से अनाज मंडियों में धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल के दौरान दो दिन पहले ही राइस मिलरों ने धान की खरीद का कार्य शुरू किया था। इससे किसानों की कोई बात नहीं बनी थी। इस किसान पंजाब के खनौरी, समाना और अन्य मंडियों की तरफ से रुख करने के लिए मजबूर हुए थे। सोमवार को शहर की तीनों अनाज मंडियों में करीब 10 हजार क्विंटल धान आया, इसमें से ढाई हजार के करीब क्विंटल धान बिका। पीआर किस्म का धान 1900 व व 1509 किस्म का धान 3450 रुपये से अधिक दाम में बिका।

वहीं, सीजन की शुरुआत में किसानों को 1509 किस्म का 3700 रुपये प्रति क्विंटल मिला था। अब उससे 300 से 400 रुपये कम भाव मिल रहा है। जिला मंडी एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला व नई अनाज मंडी चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि करनाल में आढ़तियों ने मांगों को लेकर पंडाव डाला था। वहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। इसके बाद सभी आढ़तियों ने सहमति जताते हुए हड़ताल स्थगित कर दी है। मंगलवार से मंडियों में धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed