फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   April is hotter than last year

Kaithal News: पिछले साल के मुकाबले ज्यादा तप रहा अप्रैल

Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
April is hotter than last year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मई माह की शुरुआत से पहले गर्मी के तेवर तल्ख हैं। पिछले साल के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है। साथ ही आगामी दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही इस सीजन में तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले साल 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अप्रैल माह में इतना अधिक अधिकतम तापमान भी पूर्व में 2022 के अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड गया था। इस सीजन में तीसरी बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री या इससे ऊपर गया है। हवा में नमी का स्तर 74 से 15 प्रतिशत तक रहा। चौ. चरण सिंह कृषि विवि हिसार के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दो दिनों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। शनिवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी से बाजार सुनसान, कारोबार ठप

सीवन। नगर में इन दिनों सूरज की तपिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी इतनी तीव्र हो चुकी है कि लोग दोपहर के समय घरों से निकलना छोड़ चुके हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक गलियां सूनी रहती हैं और दुकानों में ग्राहक न के बराबर आते हैं।

रोजमर्रा के ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट से दुकानदार बेहद चिंतित हैं। दुकानदार सुभाष गर्ग, विक्की आहूजा, साहिल, जितेंदर, अशोक आनंद, अशोक कथूरिया ने कहा कि गर्मी की वजह से ग्राहक कम आ रहे हैं और दुकानदारी कम हो गई है। संवाद

अब तो ऐसा लगता है जैसे ग्राहक कहीं गायब हो गए हों। पहले दोपहर में अच्छी ग्राहकी होती थी, अब दुकान खाली पड़ी रहती है।

गर्मी ने सारा कारोबार ठप कर दिया है। ग्राहक आ ही नहीं रहे, पूरा दिन खाली बैठना पड़ता है। हम रोज दुकान खोलते हैं, लेकिन दोपहर में कोई आता ही नहीं।

दोपहर का वक्त अब जैसे आराम का समय हो गया है। अब तो उम्मीद शाम पर ही टिकी होती है। दिन का आधे से ज़्यादा समय यूं ही निकल जाता है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था, इस बार गर्मी ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। दूसरी और लोगों ने भी दोपहर में बाहर निकलने से तौबा कर ली है।

नगर निवासी राजेश, सीमा, उषा, राजिंद्र, अशोक, संजय, विकास ने कहा कि इतनी गर्मी है कि बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है। जरूरी हो तभी निकलते हैं। सुबह जल्दी या फिर शाम को ही कोई काम करते हैं, दोपहर में तो बाहर झांकते भी नहीं।

गर्मी में घर से निकलने का मन ही नहीं करता, बाजार जाना तो दूर की बात है। अब तो गर्मी झेलना भी एक बड़ा काम हो गया है। दिन का समय पूरी तरह घर में ही गुजरता है। शाम को ही थोड़ा राहत मिलती है, तभी कुछ सामान लेने निकलते हैं। बाकी समय घर में ही बंद रहते हैं।


बढ़ती गर्मी ने न केवल लोगों को घरों में कैद कर दिया है, बल्कि व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। बाजारों की रौनक अब सुबह और शाम तक ही सिमटकर रह गई है।



————————-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed