फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply online till 11 for energy conservation awards: ADC

ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 11 तक करें ऑनलाइन आवेदन : एडीसी

Sun, 10 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Apply online till 11 for energy conservation awards: ADC
कैथल। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा/हरेडा की ओर से राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक अनूठी योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के दिशा निर्देश विभाग कि वेबसाइट पर दिए गए हैं। हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन / नई प्रौद्योगिकियां अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग कि वेबसाइट www.hareda.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए एडीसी कार्यालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग कैथल में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed