{"_id":"6865833a1ef6f7638301c547","slug":"apply-for-admission-in-navodaya-titram-till-29th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683044-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवोदय तितरम में प्रवेश के लिए 29 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवोदय तितरम में प्रवेश के लिए 29 तक करें आवेदन
Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने बताया कि 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा कैथल के विभिन्न केंद्रों पर करवाई जाएगी। जिन विद्यार्थियां ने कैथल के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा पांच में अध्ययन किया है। जो कैथल के निवासी हैं और जिनकी आयु एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के (दोनों तिथियां सम्मिलित) मध्य है, वे सभी विद्यार्थी परीक्षा में आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो, माता अथवा पिता के हस्ताक्षर, जाति प्रमाण-पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र केंद्र सरकार की सूची वाला ही मान्य होगा। पंजीकरण नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navoday.gov.in पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क मोबाइल-8766265684, 9413842851, 9413258161, 9306409373 पर सुबह नौ से सायं 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद