फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal to run closed trains of Jind and Kurukshetra

Kaithal News: जींद और कुरुक्षेत्र की बंद पड़ी ट्रेनें चलाने की गुहार

Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal to run closed trains of Jind and Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद और कुरुक्षेत्र जाने वाली दोपहर की ट्रेनों के संचालन के लिए रेल यात्री कल्याण समिति ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रेन बंद होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर केवल सुबह व शाम के समय ही कुरुक्षेत्र व जींद के लिए ट्रेन चल रही हैं।

दोपहर में ट्रेन संचालित न होने के कारण जिले के लोग रेल के माध्यम से न तो जींद जा सकते हैं और न ही कुरुक्षेत्र जा सकते हैं। ट्रेन का संचालन करने की मांग पर डीआरएम के नाम स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना के बाद से ट्रेन संख्या 54042 व 54039 कोरोना महामारी से ही बंद है, लेकिन यह ट्रेन करीब तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। रेल कल्याण समिति के सदस्यों ने कुछ समय पहले ही इस ट्रेन को शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि ट्रेनें चलने से दोपहर के रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उप-प्रधान लाजपत सिंगला सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed