फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Any guilty will not be spared: DSP

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : डीएसपी

Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत
अमर उजाला ब्यूरो/कलायत Updated Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Any guilty will not be spared: DSP
कैंची चौक पर हुई आगजनी व लूटपाट के शिकार हुए दुकानदारों की एक सांझा बैठक हुई। बैठक में दुकानदारों के अलावा भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा व डीएसपी टेकनराज भी मौजूद रहे। पीड़ित दुकानदारों ने नेता व अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी व दुखड़ा जम कर रोया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उनके प्रतिष्ठानों व दुकानों को चुन चुन कर लूटा व जलाया। कुछ दुकानदारों की स्थिति तो ऐसी है कि उनके पास तो दुबारा रोजगार खड़ा करने के लिए कुछ भी नही बचा। संजीव राणा, जितेंद्र एडवोकेट, जोगीराम, निर्मल आदी का कहना था कि हमें सूचना मिली है कि हमारे प्रतिष्ठान जला दिए गए तथा अब हमारे ऊपर ही झूठे मामले बनाने के प्रयास चल रहे हैं। उनका कहना था कि उन लोगों को जितना जल्द हो सके मुआवजा दिलवाया जाए ताकि वे लोग अपने व्यवसाय दुबारा खड़े कर सकें।
विज्ञापन


डीएसपी टेकनराज ने कहा कि अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नही किया गया है। आज से इस दिशा में कार्यवाही शुरू की गई है। उनका कहना था कि कैमरा कभी झूठ नही बोलता है तथा लूटने वालों, जलाने वालों हाथों में गंडासी या अन्य हथियार लिए हुए उपद्रवियों की वीडियो व फोटो से पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नही जाऐगा तथा निर्दोष पर कोई आंच नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी के भी पास कोई भी सबूत है तो वे उन्हें सौंप दें ताकि उपद्रव में शामिल कोई भी बच न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल शर्मा ने कहा कि वे मामले को लेकर लगातार सरकार के संपर्क में हैं तथा मुआवजा जितनी जल्दी मिल सके वे अपने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल लोगों के इलाज पर हुए खर्च की भरपाई भी वे सरकार से करवा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed