{"_id":"68e966ee0701b8e4b20509a4","slug":"another-worker-suspended-yet-wires-still-hanging-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756909-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक और कर्मी निलंबित, फिर भी लटक रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक और कर्मी निलंबित, फिर भी लटक रहे तार
Sat, 11 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैथल के कैलरम गांव में 26 वर्षीय संदीप कुमार बिजली के ढीले पड़े तार की चपेट में आने से जान गंवा बैठे। उनके घर के सामने शिफ्ट किए गए ट्रांसफॉर्मर के तारों का सही खिंचाव न होने के कारण एक तार ढीला रह गया था और वह नीचे लटक रहा था।
इस मामले में निगम के अधीक्षक अभियंता ने शुक्रवार को असिस्टेंट फोरमैन (एएफएम) राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग में अनधिकृत और गैरकानूनी तरीके से कार्य करने तथा लूज तार के कारण हुई मौत के लिए जिम्मेदार माना गया। तीन अन्य कर्मचारियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है।
दूसरी ओर हादसे के पांच दिन बीतने के बाद भी ढीली तारों को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अब भी तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है। बिजली विभाग ने आधिकारिक पत्र जारी कर कार्रवाई की औपचारिक जानकारी दी, लेकिन धरातल पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस लापरवाही पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
घटनाक्रम ः संदीप परिवार में अकेले कमाने वाले थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी शादी को मात्र एक साल ही हुआ था। परिवार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई अधिकारी घर जाकर बात नहीं कर पाया। इस घटना के बाद निगम ने लाइनमैन और दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था।