फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another new swine flu patient has been found in Kaithal.

Kaithal News: कैथल में स्वाइन फ्लू का एक और नया मरीज मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Another new swine flu patient has been found in Kaithal.
कैथल शहर में फो​​गिंग करते हुए कर्मचारी । स्वास्थ्य विभाग
कैथल। जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। मंडी सदरां निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वे किसी परिचित के साथ पीजीआई चंडीगढ़ गए थे और वहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज का पीजीआई चंडीगढ़ में ही उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

इस नए मामले के साथ जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के नौ मामले सामने आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि मरीज के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पीजीआई चंडीगढ़ से मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर निगरानी शुरू कर दी है। उसके पांच संबंधित लोगों को नियमानुसार दवा दी जा चुकी है। विभाग की ओर से अन्य संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। विभाग अब तक 20 से अधिक नमूनों की जांच कर चुका है। गंभीर सांस संबंधी संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों के नमूने लिए जाते हैं। जांच के लिए नमूने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल और पीजीआई चंडीगढ़ भेजे जाते हैं। सामान्य तौर पर जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाती है। वहीं जिले में अब तक डेंगू के चार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू क्यों होता है और इसके लक्षण क्या हैं
स्वाइन फ्लू इन्फ्लूएंजा ए वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों और संक्रमित सतह के संपर्क में आने से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य लक्षण
बुखार और ठंड लगना, खांसी और गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिर और शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी, कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी। सांस लेने में दिक्कत या गंभीर लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए। मरीज के निकट संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार निगरानी और दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed