फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another case filed against woman councilor and her son

महिला पार्षद और उनके पुत्र पर एक और केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Another case filed against woman councilor and her son
कलायत की एक महिला पार्षद पर दूसरे दिन एक और प्रापर्टी कागजात से छेड़छाड़ करने करने के आरोप में जितेंद्र कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जितेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पिता नोरिया राम करीब 50 वर्ष पूर्व मुंबई में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि महिला पार्षद व उसके पुत्र ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नपा की गृहकर शाखा में उनकी दो दुकानों की असेसमेंट अपने नाम करवा ली। जितेंद्र का कहना है कि 18 जून 2021 को उनकी प्रापर्टी की असेसमेंट रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए पत्राचार किया गया था। उन्हें जानकार आश्चर्य हुआ कि जो प्रापर्टी उनके पिता के नाम पर थी, उसे नपा के गृहकर शाखा के वर्ष 2010-14 के रजिस्टर में कटिंग कर पैन द्वारा महिला पार्षद के पुत्र प्रीत जगदेवा के नाम कर दी। उसके बाद प्रगति इंफो इंडिया प्रा.लि. द्वारा प्रिंट किए गए रजिस्टर वर्ष 2018- 2021 में भी असेसमेंट प्रीत जगदेवा के नाम पर दर्ज की गई है। वर्तमान में भी एनडीसी पोर्टल पर उक्त प्रापर्टी उनके पिता नोरिया राम के नाम पर दर्ज है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच करने के बाद उक्त मामले में महिला पार्षद व उसके पुत्र के खिलाफ भादंस की धारा 120बी, 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। महिला पार्षद ने दर्ज मामले को सुनियोजित साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed