फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anjali in painting, Hitansh first in photography

पेंटिंग में अंजली, फोटोग्राफी में हितांश प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anjali in painting, Hitansh first in photography
कैथल। नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज के मेन हॉल में किया गया। इसमें छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग में अंजली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हितांश का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। इसी क्रम में सबसे अच्छा भाषण ऋतु का रहा। कविता लेखन में हिम्मत और सामूहिक नृत्य में हिमानी एंड टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला परिषद सुरेश रविश, विशिष्ठ अतिथि के रूप में डायरेक्टर फार्मेसी नवनीत गोयल, राना बंसल चेयरमैन जिला बाल कल्याण समिति, प्राचार्य संजय गोयल ने शिरकत की। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा और मंच का संचालन लेक्चरर धीरज कौशिक व प्रो. ब्रिजेंदर ने किया। कार्यक्रम में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, हिमानी द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हितांश प्रथम, आशु द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋतु प्रथम, मुकेश द्वितीय और कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में हिम्मत प्रथम, सीमा द्वितीय और ममता तीसरे स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य में खुशी एंड टीम दूसरे व शीतल एंड टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर युवा कलाकार पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम विजेता को 1000 रुपये, द्वितीय व तृतीय विजेता को 750 रुपये व 500 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार 2000 रुपये व 1000 रुपये है। समूह नृत्य में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 5000, 2500 व 1250 रुपये की इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रो. ओपी सैनी, अशोक अत्री, गगन मित्तल, ऋचा लंज्ञान, मंजुला, युवा मंडल सदस्य दिनेश, काजल, नेहा, सुखदीप, लक्ष्मी, हिमांशु, हितांश, शिवम, रीना, सीमा व ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed