फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry traders kept the bullion market closed

Kaithal News: नाराज व्यापारियों ने बंद रखे सर्राफा बाजार

Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry traders kept the bullion market closed
कैथल। राजौंद में दो दिन पहले पिता-पुत्र पर आभूषण लूट उन पर गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तार न होने के विरोध में वीरवार को कैथल के व्यापारियों ने सर्राफा बाजार बंद रख प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप सुबह नौ से 11 बजे तक दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ कैथल के ब्लॉक प्रधान पवन कुमार वर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों के साथ आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


कैथल सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान विनय सर्राफ ने कहा कि राजौंद की घटना काफी निंदनीय है। प्रतिदिन कहीं न कहीं इस प्रकार की घटना हो रही हैं व पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ 189 के प्रदेश महासचिव कमल कांत वर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों की सुरक्षा नहीं हो रही है।
विज्ञापन


राजौंद के बाद अब असंध में भी इस प्रकार की घटना हुई है। वे मांग करते हैं कि लूटपाट व गोली चलाने वाले अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए। इस अवसर पर राजिंद्र वर्मा, सतविंद्र जालवी, डिंपी जालवी, सुभाष वर्मा, सतीश, बालकिशन, सुमित, सचिन, केशव, अशोक, सुरिंद्र, प्रदीप, सोहन, सुरेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकारों ने की सुरक्षा प्रदान करने की मांग

पूंडरी। पूंडरी में अखिल स्वर्णकार संघ की बैठक हुई, जिसमें राजौंद व असंध में स्वर्णकारों के साथ हुई लूटपाट की घटना पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही रोष स्वरूप सभी स्वर्णकारों ने फतेहपुर-पूंडरी में अपनी दुकानें बंद रखी। अपनी सुरक्षा को लेकर एक मांग पत्र प्रधान सुरेशपाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें स्वर्णकारों की सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान देने की मांग की गई।

इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सुरेशपाल वर्मा ने कहा कि आए दिन विशेषकर स्वर्णों पर हमले व लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भय के साए में स्वर्णकार अपना व्यापार करने पर मजबूर है। फतेहपुर के सरपंच सोहनलाल वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार बाहर से सोना ले जाने और लाने का काम भी करते है, ऐसे में स्वर्णकारों की सुरक्षा सुरक्षित नहीं है।

सरकार को चाहिए कि अगर कोई भी स्वर्णकार अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस बनवाना चाहते है, तो उनका बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से लाइसेंस बनाया जाए। असंध व राजौंद वाली घटना में जो भी मुजरिम है उन्हें अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए।


बैठक में सभी ने एकजुटता पर भी जोर दिया और कहा कि जिसने भी अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए है, वे लगा लें। पिछले दिनों एक शख्स जो खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर पूंडरी स्वर्णकारों से भी लूट करने के लिए आया था, वह भी कैमरों की सहायता से ही पुलिस की पकड़ में आया है। ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी तुरंत आपस में ग्रुप में डालकर सचेत करें।

बैठक में सचिव मुकेश वर्मा, रवि वर्मा, राजकुमार, सुधीर वर्मा, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, दीपक वर्मा व राजेश वर्मा नंबरदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed