फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry rice mill operators raised slogans in Dhand

Kaithal News: ढांड में नाराज राइस मिल संचालकों ने की नारेबाजी

Fri, 30 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angry rice mill operators raised slogans in Dhand
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बिजली समस्या से परेशान होकर राइस मिल के संचालकों ने वीरवार को नारेबाजी कर गुस्सा जताया। बताया कि बिजली न आने से काम ठप पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आंधी के बाद जो बिजली के खंभे टूट गए थे, उन्हें ठीक नहीं किया गया है। नतीजा, बिजली आपूर्ति बाधित है। राइस मिल संचालकों का कहना है कि 10 दिनों में उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।


राइस मिल संचालकों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो एक-दो दिनों में मजदूर काम छोड़कर कहीं चले जाएंगे। इससे उनके लिए मजदूरों की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। डा. राजेश वशिष्ठ ने कहा कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नही हुआ तो सांसद नवीन जिंदल व बिजली मंत्री से मिलकर उन्हें अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर विद्युत निगम पूंडरी में कार्यकारी अभियंता का कहना है कि पहले गांव की आपूर्ति सही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed