फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angered by power cuts, Khurana villagers surrounded the board and locked the control room.

Kaithal News: बिजली कटों से भड़के खुराना के ग्रामीणों ने बोर्ड का किया घेराव, कंट्रोल रूम पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angered by power cuts, Khurana villagers surrounded the board and locked the control room.
कैथल के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पर जड़ा गया ताला। संवाद
कैथल। गांव खुराना में लंबे बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती और भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड कार्यालय का घेराव कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, किसान और ग्रामीण सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर ताला भी जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही करीब 11 बजे एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी बीरभान, सदर थाना एसएचओ, एक्सईएन, एसडीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सेंटर से बाहर पुलिस कर्मचारियों को ग्रामीणों ने निकाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान माता गेट, सीवन गेट और खुराना क्षेत्र की बिजली सेवाएं प्रभावित रही। बिजली कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जुटने से हालात तनावपूर्ण बने रहे।
विज्ञापन

नहीं दी जा रही जरूरत के अनुसार बिजली

धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि गांव में जरूरत के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही। किसान नेता सुरेश कौथ, लक्ष्मी, संतोष, रीना, सुमन और सोनिया समेत कई महिलाओं ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। पहले गांव में करीब 16 घंटे बिजली मिलती थी, घटाकर 12 घंटे कर दिया। अब उससे भी घटाकर लगभग 10 घंटे कर दिया है। ऊपर से बीच-बीच में बिजली कट लगा दिए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम में इतनी कम बिजली से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। जैसे ही नलों में पानी आता है, उसी समय बिजली कट लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमग योजना में शामिल होने का विरोध कर चुका गांव
बिजली निगम ने कई बार गांव खुराना को जगमग योजना में शामिल करने का प्लान बनाया लेकिन ग्रामीणों ने जगमग योजना में शामिल होने का विरोध किया। ग्रामीण मीटर भी बाहर नहीं लगवा रहे हैं। गांव के करीब 90 प्रतिशत मीटर घरों के अंदर लगाए गए हैं। गांव में 50 प्रतिशत से ज्यादा बिजली चोरी के भी आरोप लग चुके है। आसपास के बाकी गांव जगमग योजना में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले ग्रामीण बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम को बंधक बनाने की चेतावनी दे चुके हैं।

बिजली निगम के एसई सोमबीर ने कहा कि ग्रामीणों से अपील है कि जगमग योजना को अपनाएं। जगमग योजना अच्छी योजना है। जिले के सभी गांव के ग्रामीण बिजली चोरी से बचें। इससे ईमानदार उपभोक्ता पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

कैथल के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पर जड़ा गया ताला। संवाद

कैथल के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पर जड़ा गया ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed