{"_id":"665cf770e3bcd18c7e07de84","slug":"anger-over-sewerage-overflow-problem-kaithal-news-c-18-1-knl1004-402922-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से रोष
Mon, 03 Jun 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर और मां बसंती धार्मिक स्थल की मुख्य गली में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों में रोष है।
वर्षों से मुढाढ़ 360 लाल चबूतरे और बड़ी चौपाल को जाने वाली इस गली में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है। इसकी शिकायत अब सीएम विंडो में पहुंची है।
शिकायकर्ता प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने 22 मार्च 2024 को सीएम विंडो पर की थी। जन स्वास्थ्य विभाग ने तीन मई 2024 को सीएम पोर्टल पर अपनी जो स्थिति स्पष्ट की है कि उसमेंं शिकायत समाधान का दावा किया है।
इसके लिए बकायदा गली की ऑनलाइन लोकेशन सहित बिना गंदा पानी के फोटो भी अपलोड की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि केवल एक बार मैनहोलों को खाली कर विभागीय अधिकारियों ने अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। कलायत उप मंडल जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि शहर व ग्रामीण अंचल की हर छोटी-बड़ी समस्या के निवारण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद