फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   An example of service: Food, water, rest, everything is free

Kaithal News: सेवाभाव की मिसाल ः खाना-पानी, विश्राम सब कुछ मुफ्त

Mon, 28 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
An example of service: Food, water, rest, everything is free
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के सफल आयोजन में सरकार और प्रशासन के साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी सेवा भावना का परिचय दिया। परीक्षार्थियों व उनके परिजनों की सहायता के लिए भोजन, पानी और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।

वैष्णो सेवा समिति ने आरकेएसडी कॉलेज, जाट कॉलेज और जाखौली अड्डा स्थित राजकीय स्कूल के सामने चाय, पानी और कढ़ी-चावल का वितरण किया। साथ ही धूप से बचाव के लिए टेंट, कुर्सियां, कूलर और पंखों की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


समिति के प्रतिनिधि कुलदीप ने कहा, कि सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है। शिविर में आने वाले हर व्यक्ति मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की सराहना करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक परीक्षार्थी के परिजन ने कहा, कि पहली बार ऐसा देखने को मिला जब न तो सफर में परेशानी हुई और न ही ठहरने या खाने-पीने में कोई कमी रही। सरकार ने शानदार प्रबंध किए हैं।

इसी क्रम में, बस स्टैंड पर नर नारायण सेवा समिति द्वारा परीक्षार्थियों के लिए कढ़ी-चावल का लंगर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, कपिस्थल संत मंडल के महंत त्रिवेणी दास ने आरकेएसडी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल वितरण कर सेवा कार्य निभाया।


डीसी प्रीति ने की सराहना

डीसी प्रीति आरकेएसडी कॉलेज के बाहर मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर में पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समिति के सदस्य कुलदीप शर्मा ने उन्हें बताया कि परीक्षार्थियों के लिए भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। डीसी ने इस सेवा भाव की सराहना की।





करते हुए कहा, कि ऐसे प्रयासों से समाज मजबूत बनता है। समाज सेवा हमारी साझी जिम्मेदारी है और इन संस्थाओं द्वारा निभाया जा रहा दायित्व सराहनीय है।



इस अवसर पर समिति के सदस्य जीवन, विपिन मुंजाल, प्रदीप ऊर्फ टीटू, राजकुमार रहेजा, देवेंद्र शर्मा, गोल्डी और अरविंद्र कंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed