{"_id":"691e227c4511b4dada0a6ce1","slug":"an-employee-will-be-deployed-at-every-toilet-kaithal-news-c-245-1-kht1013-140929-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हर शौचालय पर होगी कर्मचारी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हर शौचालय पर होगी कर्मचारी की तैनाती
Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक स्वरूप देने और उनकी बदहाल स्थिति सुधारने के लिए 26 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अनुबंध अवधि में एजेंसी प्रतिदिन अपने कर्मचारियों के माध्यम से सभी शौचालयों की सफाई और देखभाल करेगी।
चुनी गई एजेंसी को एक वर्ष तक शौचालयों के रखरखाव, साफ-सफाई, शीशे लगाने, वाशबेसिन, साबुन, लाइट और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी। पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी एजेंसी की जिम्मेदारी होगी। शौचालयों में किसी भी प्रकार की सामग्री टूटने पर उसे बदलना भी ठेकेदार के दायरे में रहेगा।
शहर में लगभग 10 पब्लिक टॉयलेट विभिन्न स्थानों नरवानिया बिल्डिंग, चरण दास मार्ग, डाकघर के पास, कॉम्पलेक्स मार्केट, होली पथ सहित अन्य जगहों पर बने हुए हैं। वहीं नगर परिषद ने कुछ मोबाइल शौचालय भी स्थापित किए हैं। इस संबंध में जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने शहर में बने शौचालयों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
वर्दी में तैनात रहेगा कर्मचारी ः नगर परिषद द्वारा किए जा रहे इस सुधार कार्य के तहत प्रत्येक सार्वजनिक शौचालय पर एजेंसी का एक कर्मचारी तैनात रहेगा। कर्मचारी शिफ्ट वाइज ड्यूटी देंगे और निर्धारित वर्दी पहनेंगे। शौचालयों के बाहर इन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी लिखे जाएंगे ताकि किसी को परेशानी होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके।
जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए एजेंसी रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी और हर शौचालय पर एक कर्मचारी तैनात रहेगा।
रखरखाव की योजना
n
परिषद एजेंसी को सभी सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपेगी।
n
भुगतान प्रति सीट और प्रति यूरिनल के आधार पर किया जाएगा।
n
उद्देश्य ः शौचालयों की स्वच्छता, साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार करना, ताकि आमजन को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
n
नियमित सफाई, पानी की निरंतर उपलब्धता और मरम्मत कार्य एजेंसी के दायरे में होंगे।
n
स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार भी इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।