{"_id":"63d8dd4131f3d82984182af3","slug":"allegations-of-misconduct-on-teachers-in-cheeka-girls-college-through-anonymous-e-mail-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: चीका के कन्या कॉलेज में शिक्षकों पर गुमनाम ई-मेल के जरिये गलत आचरण के आरोप, कॉलेज प्रबंधन ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: चीका के कन्या कॉलेज में शिक्षकों पर गुमनाम ई-मेल के जरिये गलत आचरण के आरोप, कॉलेज प्रबंधन ने नकारा
Tue, 31 Jan 2023 02:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:50 PM IST
सार
कहा जा रहा है कि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बिना नाम के ये शिकायत की है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में पुलिस को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के चीका के राजकीय कन्या कॉलेज में एक बार फिर गुमनाम ईमेल के आधार पर कॉलेज के अध्यापकों पर नशे में रहने और अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अभी तक ये पता तो नहीं लग पाया है यह ईमेल उच्च अधिकारियों को किसने किया है, लेकिन जिस मेल से यह संदेश भेजा गया है उसमें किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा ईमेल भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीसी कार्यालय की ओर से पूछताछ में कॉलेज प्रबंधन ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिए हैं, लेकिन पूछने पर किसी भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने चिट्ठी या मेल भेजने की हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन
इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बार-बार इस प्रकार की चिट्ठियां व ईमेल भेजकर कॉलेज प्रबंधन को परेशान कर रहा है और छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। महीने में या फिर 20 दिन में इस प्रकार की कोई न कोई गुमनाम शिकायत उनके पास आती रहती है। कॉलेज की छवि को धूमिल करने के आरोप में वे इस संबंध में पुलिस पुलिस प्रबंधन को भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन