{"_id":"67e70166e3703bd1fc0c1fc8","slug":"allegations-of-land-auction-scam-demanded-high-level-investigation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612267-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भूमि नीलामी घोटाले का आरोप लगा कर की उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भूमि नीलामी घोटाले का आरोप लगा कर की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में डीसी कॉलोनी कॉ-ऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी की भूमि नीलामी घोटाले के आरोप लगा आम आदमी पार्टी ने बड़े सवाल खडे़ किए हैं। इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
आप का आरोप है कि करोड़ों रुपये से अधिक की जमीन को कम राशि में नियमों के खिलाफ नीलामी करते हुए सस्ते दामों में बेच दिया गया। इसे महज 12 करोड़ रुपये में बेचा है जबकि इसका दाम काफी अधिक है। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने डीसी प्रीति को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
आप के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें बोली के दौरान कम राशि पर बोली में प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। जो नियमों के बिल्कुल खिलाफ है। इस मौके पर शिक्षा विंग प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत, दलबीर सौंगरी, सुनील सहारण, प्रदीप कुराड़, जोगिंद्र श्योकंद, राजबीर आदि मौजूद रहे। संवाद