{"_id":"68d449a40548616e910dbcf7","slug":"allegations-of-fake-registration-of-panchayat-land-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138381-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचायती जमीन के फर्जी पंजीकरण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचायती जमीन के फर्जी पंजीकरण का लगाया आरोप
Thu, 25 Sep 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एक किसान ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सिविल रिट याचिका दायर कर ग्राम पंचायत की जमीन पर हुए फर्जी पंजीकरण की जांच की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना’ (एमएफएमबी) के तहत खारौदी गांव की पंचायत जमीन पर फर्जी किसानों के नाम दर्ज कर धोखाधड़ी की गई।
खारौदी निवासी गुरमीत सिंह ने कहा कि अदालत से मांग की गई है कि हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों से इस घोटाले की गहन जांच की जाए। किसान की मांग है कि याचिकाकर्ता का नाम भी योजना में दर्ज किया जाए ताकि वे फसल एमएसपी पर बेच सकें। याचिका में कहा गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, नए पंजीकरण पर रोक लगाई जाए और नुकसान की भरपाई की जाए। संवाद