फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   allegation of demand of extortion, case filed

पत्र भेजकर मांगी बीस लाख रुपये की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
allegation of demand of extortion,  case filed
शहर की एक कालोनी में रह रहे व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों पर पत्र के माध्यम से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति मूलरूप से कलायत का है औ इस समय वह कैथल की एक कालोनी में रहता है।
विज्ञापन

इस व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कैथल की गोबिंद कॉलोनी में रहता है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर में लपेटकर कागज घर में फेंका था। कागज को जब उसने देखा तो इसमें 20 लाख रुपये की रकम देने की बात लिखी हुई थी। उन्हें आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर पत्र डाल कर रंगदारी मांगी है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में अवगत किया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक रंगदारी मांगने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल कलायत क्षेत्र में बिन्नी गैंग गिरोह द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सुर्खियों में रहे हैं। पुलिस ने कई आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। अब फिर से रंगदारी का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि जिस व्यक्ति से रंगदारी मांगी गई है वह भी कलायत का रहने वाला है, जो अब कैथल शहर की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोई भी आधिकारिक जानकारी देने से भी बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि पुलिस को इस बारे में शिकायत मिली है, पुलिन ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed