फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Alert issued, half incomplete preparation, how will influenza virus disease stop

इन्फ्लूएंजा वायरस का अलर्ट जारी: कैथल स्वास्थ्य विभाग की आधी-अधूरी तैयारी, कैसे रुकेगी बीमारी

Mon, 13 Mar 2023 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Mon, 13 Mar 2023 12:42 PM IST
सार

कोरोना महामारी के समय बनाए गए फ्लू क्लीनिक पर अभी भी ताला लटका है। हालांकि इस पर स्वास्थ्य विभाग का तर्क, सोमवार से फ्लू ओपीडी खोली जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि छुट्टी के दिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रही।

विज्ञापन
Alert issued, half incomplete preparation, how will influenza virus disease stop
H3N2 Virus - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर सभी जिलों में तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन जिले में वायरस से निपटने के तैयारी अभी भी आधी अधूरी हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब प्रतिदिन 100 के करीब मरीज केवल खांसी व जुकाम के मिल रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को ओपीडी पूरी तरह से बंद रही
शनिवार को भी करीब 80 मरीज खांसी व जुकाम के मिले थे। बावजूद इसके अस्पताल में अभी तक वायरस की जांच को लेकर सैंपलिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी करने के बावजूद जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को ओपीडी पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के समय बनाए गए फ्लू क्लीनिक पर अभी भी ताला लटका है। हालांकि इस पर स्वास्थ्य विभाग का तर्क, सोमवार से फ्लू ओपीडी खोली जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि छुट्टी के दिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। उनका कहना है वायरस की जांच को लेकर लिए जाने वाले सैंपल रोहतक स्थित पीजीआई में जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है पुख्ता प्रबंध

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अधिक गंभीर होने की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की बात की जा रही है, लेकिन कैथल में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। जिले से एक भी सैंपल वायरस की जांच को लेकर अभी तक नहीं भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तर पर सरकारी अस्पताल में कोई पुख्ता प्रबंध न होने की स्थिति में इस वायरस के संदिग्ध मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से सीधी बातचीत

प्रश्न- इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर रविवार को ओपीडी क्यों नहीं हुई?
उत्तर- ऐसा नहीं है, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। रविवार को इमरजेंसी में सेवाएं जारी रही।

प्रश्र- अभी तक फ्लू कॉर्नर भी शुरू क्यों नहीं हो पाया?
उत्तर- कोरोना महामारी में नियमित रूप से फ्लू कॉर्नर में जांच लगातार जारी रही थी। अब इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर सोमवार से फ्लू कॉर्नर शुरू कर दिया जाएगा।

प्रश्न- जिले से वायरस को लेकर अभी तक कितने सैंपल लिए हैं?
उत्तर- अभी तक जिले में कोई भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है। जिसमें वायरस के कोई गंभीर लक्षण हो। इसलिए अभी तक कोई भी सैंपल वायरस को लेकर नहीं लिया गया है। यह भी ओपीडी में पहुंचने वाले जुकाम व मरीजों की जांच करने के बाद लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed