{"_id":"570bf3744f1c1b8d484a6c8e","slug":"agriculture-wheat-crop-farmer-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडियों में समस्याएं बनीं जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडियों में समस्याएं बनीं जी का जंजाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं किसानों व आढ़तियों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। कैथल अनाज मंडी में जहां बारदाने की समस्या के कारण आढ़ती व किसान परेशान हैं। वहीं कई अनाज मंडियों में नमी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दूसरी ओर खराब मौसम के कारण किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वे शीघ्रता से अनाज को खेतों से मंडियों तक पहुंचाने के प्रयास में हैं। कैथल अनाज मंडी में बारदाने की समस्या बनी हुई है। यहां जितनी आवक एवं खरीद हो रही है। उस हिसाब से आढ़तियों को बारदाना नहीं मिल रहा। किसानों ने बताया कि वह दो दिन से अपनी फसल बिकने के बाद बारदाने के इंतजार में ढेरी की रखवाली कर रहे हैं।
कलायत में बारदाने की किल्लत, एसडीएम ने किया दौरा
कलायत। मौसम के बदलते तेवरों के चलते किसानों में गेहूं लाने की होड़ लग गई है। किसानों द्वारा अनाज मंडी में लाई जा रही गेहूं के कारण अनाज मंडी फुल हो गई है तथा किसान अपनी गेहूं को खुले आसमान के नीचे खेतों में डाल रहे हैं। अनाज मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल ने कहा कि किसान अपनी गेहूं की फसल को साफ कर सुखाकर लाऐं ताकि बेचने में कोई परेशानी न हो। खरीद एजेंसियां समय पर बारदाना नहीं दे रही जिसके कारण किसान, मजदूर व आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम एवं मार्केट कमेटी प्रशासक ओमप्रकाश ने मंडी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल, मार्केट कमेटी कर्मचारियों व व्यापारियों तथा किसानों के साथ गेहूं में नमी की मात्रा व इसका क्वालिटी को भी देखा। एसडीएम ने किसानों का आह्वान किया कि वे गेहूं सूखाकर लाएं। एसडीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति उठान के लिए रिश्वत मांगें, उसकी सूचना प्रशासन को दें।
राजौंद में भी तेज हुई आवक
राजौंद। नगर के असंध रोड़ पर स्थित अनाज मंडी में गेहूं की आवक पूरे जोरों पर है। हर रोज पल पल में बदल रहे मौसम के दौरान भी मंडी में गेहूं की आवक आए दिन बढ़ती ही जा रही है। राजौंद मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से चांद सिंह चहल ने बताया की अभी तक राजौंद मंडी में 51 हजार 985 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जो सभी हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदी गई है।
विज्ञापन
अब तक 70 हजार एमटी की खरीद
रविवार तक जिले भर में 70 हजार 443 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। डीसी निखिल गजराज ने बताया कि गेहूं की कुल आवक में से 14 हजार 644 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 37 हजार 454 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, 6970 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा, 3429 मीट्रिक टन एग्रो, 7946 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा तथा सुखाकर मंडी में लाएं तथा गेहूं के अवशेषों को न जलाएं। गेहूं के अवशेष जलाने से गेहूं की फसल को नुकसान के साथ-साथ पर्यावरण को भी हानि पहुंचती है तथा पशुओं के चारे की समस्या भी होती है।