{"_id":"699a08c5a8e7f35ea20eb803","slug":"agricultural-development-fair-to-be-organised-in-ladwa-from-28th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-851013-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाडवा में कृषि विकास मेले का आयोजन 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाडवा में कृषि विकास मेले का आयोजन 28 से
Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। अनाज मंडी लाडवा में 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय कृषि विकास मेले का चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय आयोजन करने जा रहा है। कृषि महाविद्यालय कौल के डॉ. राजेंद्र गढ़वाल ने बताया कि इस वर्ष मेले का मुख्य विषय ‘जल संरक्षण- प्रति बूंद अधिक फसल’ रखा गया है।
उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को जल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना तथा कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना है। कुलपति बलदेव राज काम्बोज के मार्गदर्शन में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले के दौरान कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत किस्म के बीजों और नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के लिए मिट्टी और पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त रोगग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान से संबंधित जानकारी तथा कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि किसान सीधे वैज्ञानिकों से संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें।
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश कुमार यादव ने प्रदेश के किसानों, कृषि अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ उठाएं और अपनी आय में वृद्धि करें।
उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर स्टॉल लगाने अथवा अन्य जानकारी के लिए सह-निदेशक (विस्तार), विस्तार शिक्षा निदेशालय, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मोबाइल नंबर 94164-82401 तथा दूरभाष 01662-255234 पर संपर्क किया जा सकता है।