फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agents will surround CM's residence with MLAs

विधायकों संग सीएम का आवास घेरेंगे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agents will surround CM's residence with MLAs
05-कैथल। अनाज मंडी स्थित मंदिर परिसर में बैठक करते हुए आढ़ती। - फोटो : Kaithal
कैथल। ई-नेम पोर्टल के विरोध में सोमवार से शुरू की जाने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में मंडी एसोसिएशन ने नई अनाज मंडी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक की। इस मौके पर हड़ताल की रणनीति बनाने के साथ तैयारी पर चर्चा की। तय किया गया कि मांगें न मानी गईं तो विधायकों के साथ मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि आढ़तियों की मांगें नहीं मानी गई तो 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उन्होंने साथ ही विधायकों और मुख्यमंत्री के निवास के घेराव का एलान भी किया। आढ़तियों ने किसानों से भी अपील की वे भी आढ़तियों की हड़ताल में साथ दें। उन्होंने आग्रह किया मंडी में हड़ताल के दौरान आढ़ती फसल न लेकर पहुंचे। शोरेवाला ने कहा कि ई-नेम पोर्टल से किसान की फसल मंडी में आने पर सीधे तौर पर नहीं बिकेगी, बल्कि किसान की ढेरी को ऑनलाइन ई-नेम पोर्टल पर में डाला जाएगा। इसके माध्यम से कोई भी उस ढेरी को ऑनलाइन माध्यम से खरीद करेगा। ऐसे में यदि कैथल की मंडी में आई फसल की ढेरी मुंबई के किसी व्यापारी ने खरीद लिया तो वह इसकी तुलाई कैसे करवाएगा और किसान को उसकी अदायगी कौन देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आढ़तियों की मांगों को पहले भी कई बार सरकार के सामने रखा हैं, लेकिन सरकार मांगे नहीं मान रही है। अब 19 सितंबर से हरियाणा की सभी मंडियां बंद कर आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। पुरानी मंडी प्रधान श्याम बहादुर ने बताया कि सोमवार को हड़ताल के दौरान मंडी में दो घंटे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद 11 से दोपहर एक बजे तक सरकार के विधायक, मंत्री या अन्य पदाधिकारी के निवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देगे। दो दिन तक मांगों को नहीं माना तो बुधवार को करना स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए प्रदेशभर के आढ़ती पहुंचेगे। बैठक की अध्यक्षता नई अनाज मंडी के प्रधान श्याम लाल गर्ग नौच ने की। इस मौके पर विस्तार मंडी प्रधान रघबुर सिंह, रामकुमार गर्ग, रतन लाल खुरानियां, राम नारायण जाखौली, राम कुमार खुरानियां, बीरभान जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांड मंडी के आढ़तियों ने भी हड़ताल को दिया समर्थन
ढांड। नई धान खरीद पॉलिसी व आढ़त में की गई कटौती के विरोध में की जाने वाली हड़ताल को लेकर ढांड मंडी में भी आढ़तियों ने बैठक की। उन्होंने हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया। मंडी एसोसिएशन के प्रधान रमेश रमेश कुमार ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए समस्त मंडी आढ़तियों से आग्रह किया है कि अपने-अपने किसानों को भी इसके लिए तैयार करें। जिससे हड़ताल के दिनों में किसान धान की कटाई करने से परहेज करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न आए। प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि धान के सीजन में सरकार का यह फरमान किसान व आढ़ती विरोधी है। दावा किया कि इस नई धान पॉलिसी से किसानों व आढ़तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से बाहर की खरीद पर सरकार का ई-खरीद का फरमान उचित नही है। जब किसान मंडी में बारीक धान लेकर आएगा और इस नई पॉलिसी के चक्कर मेें फंस जाएगा। तब उसे सरकार की इस वास्तविकता का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed