फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After polls results, development works keeps the pace

चुनाव परिणाम के बाद आएगी विकास कार्यों में तेजी

Sun, 11 May 2014 11:45 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 11 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
After polls results, development works keeps the pace
प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद विकास कार्यों में तेजी आ सकती है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अधिकारी जिले भर में लंबित, अधूरे पड़े विकास कार्यों की सूची बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि जिले के अधिकारी ऐसे किसी आदेशों से इंकार कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि बड़े विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री स्वयं भी जिलों का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार प्रदेश में लंबित विकास कार्योें के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को लेकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


 इसके लिए अधिकारियों से ऐसे विकास कार्यों की सूची मांगी गई है। जो अभी तक अधूरे पड़े हुए हैं या फिर काम ही शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा उन कार्यों के लिए भी अधिकारियों को जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है, जिन पर कोई काम नहीं हुआ है। इसमें जनता की क्षेत्र अनुसार वे समस्याएं भी शामिल हैं, जिनकी ओर किसी न किसी कारणवश आज तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी कार्यों को पूरा करने में लोकसभा चुनाव परिणाम के ऐलान के बाद तेजी आएगी। थोड़े बहुत अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कर शीघ्र उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही नए शुरू होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed