फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After AAP, INLD, BJP's bet on Agarwal fraternity

आप, इनेलो के बाद भाजपा का अग्रवाल बिरादरी पर दांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
After AAP, INLD, BJP's bet on Agarwal fraternity
कैथल। नगर परिषद चुनाव में इनेलो व आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अग्रवाल समाज से उम्मीदवार पर टिकट का दांव खेला है। शहर में लगभग 11 से 13 हजार अग्रवाल समाज के वोट हैं। जिसमें से तीन उम्मीदवार मैदान में आ डटे हैं। अब कांग्रेस के पास पिछड़ा वर्ग व पंजाबी समाज में से उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को कड़ा बनाने का विकल्प है। आज कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने पवन वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें वे उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

विदित रहे कि शहर में एक लाख 6 हजार से अधिक वोट हैं। पहली बार नगर परिषद चेयरपर्सन का चुनाव सीधी वोटिंग से होगा। जिसके चलते चुनाव रोचक बना हुआ है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार शहर में 11 से 13 हजार के लगभग अग्रवाल समाज के वोट हैं। पंजाबी 15 से 16 हजार, सैनी 11 से 12 हजार, जाट करीब 8 से 9 हजार, 14 से 15 हजार हरिजन, 10 हजार वाल्मीकी समाज, ब्राह्मण करीब चार हजार के अलावा सिख, कुम्हार, गुर्जर सहित अन्य जातियों के वोट हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज में आप ने नीलम गुप्ता, इनेलो ने उमा रानी गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अग्रवाल समाज से सुरेश गर्ग की पुत्रवधू सुरभि गर्ग को उम्मीवार घोषित किया है। चूंकि कैथल में चुनावी समीकरण अग्रवाल व पंजाबी समाज के इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं। अब कांग्रेसी खेमे के पास मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग व पंजाबी वर्ग में से किसी एक को उम्मीदवार बनाने का विकल्प है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पंजाबी व पिछड़ा वर्ग में से चार लोगों को अपने एनओसी सहित अन्य कागजात तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी हो सकता है कि चारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद कांग्रेसी खेमा सात जून को तीन के नाम वापस करवाकर किसी एक को मैदान में रख सकता है। सूत्रों का कहना है कि सोनू सेठ, रामजी सैनी के परिवार व एक अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता के परिवार से एक-एक महिला के कागजात तैयार करवाए गए हैं। देखना होगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आज अपने पत्ते खोलते हैं या फिर सात जून को ही असली चुनावी बिसात बिछेगी।

निर्दलीय भी बिगाड़ेंगे समीकरण
राजनीतिक पार्टियां भले ही जातीय समीकरण देखकर चुनावी गुणा भाग लगा रही हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। भाजपा नेता पाला राम सैनी लगातार चेयरपर्सन का चुनाव लड़ने का एलान कर रहे हैं। विक्की शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरवा दिया है। इसके अलावा भी कई अन्य उम्मीदवार मैदान में आ सकते हैं। ये उम्मीदवार किसी पार्टी का टिकट लेकर आएंगे या निर्दलीय उतरेंगे, यह आज तय हो जाएगा। लेकिन यह तय है कि निर्दलीय भी चुनावी समीकरणों पर असर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed