फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advocate Manoj became the constituency president of INLD intellectual cell

Kaithal News: इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्ष बने अधिवक्ता मनोज

Thu, 17 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Advocate Manoj became the constituency president of INLD intellectual cell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भवानी मंदिर परिसर में बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार और साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए चर्चा की गई।

बैठक में इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, किसान सेल जिलाध्यक्ष सिलेंद्र प्रताप राणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशपाल और व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्थिति में अधिवक्ता मनोज कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हलका गुहला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही रघुवीर सिंह हरिगढ़ किंगन को व्यापार प्रकोष्ठ का हल्का अध्यक्ष, बलजिंदर सिंह सिधू सदरहेड़ी को किसान प्रकोष्ठ का हल्का अध्यक्ष, तलविंदर सिंह विर्क को वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा रमेश कुमार संधु, कृष्ण कुमार, सरपंच गुरनाम सिंह, काका सिंह सिधू, दर्शन सिंह सीड़ा, जगदेव सिंह उर्फ जग्गा व जसविंदर सिंह को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। सुल्तान पुनिया को प्रधान महासचिव, राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जसवीर सिंह उर्फ बिल्लू, बंत सिंह जोहल, पलविंद्र सिंह व सतपाल सिंह को महासचिव, हरविंदर सिंह को संगठन सचिव, गुरदीप सिंह, रघबीर सिंह, गुरबक्श सिंह, गुरजंट सिंह, गुरविंदर सिंह सीड़ा, निशान सिंह, गुरचरण सिंह गिल, अशोक कुमार को सचिव बनाया गया है।


पवन जांगड़ा को मीडिया प्रभारी, जसकरण सिंह को कोषाध्यक्ष व गुरतेज सिंह को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। जसबीर सिंह, कर्मबीर सिंह उर्फ बिल्लू, सतगुरु सिंह, बलबीर सिंह, कर्म सिंह सिधू, नायब सिंह मान, गुरनाम सिंह, रामचंद्र, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह को किसान सेल का सदस्य चुना। नवनियुक्त सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे। अध्यक्षता हलका अध्यक्ष बलकार बल्लू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed