{"_id":"69d5673a3269987bd40e1165","slug":"advice-given-to-avoid-donkey-route-and-visa-fraud-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147580-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डंकी रूट और वीजा धोखाधड़ी से बचने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डंकी रूट और वीजा धोखाधड़ी से बचने की दी सलाह
Wed, 08 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद यूथ सेल की ओर से छात्राओं को विदेश में शिक्षा और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को विदेश जाने से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षित माध्यमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र प्रमुख (प्रवासी सूचना जागरूकता केंद्र) रजत नारंग और ‘जागरूक जाओ’ पहल की प्रशिक्षक युक्ति उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को विदेश में पढ़ाई और नौकरी के सही व सुरक्षित तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
वक्ताओं ने कहा कि आजकल कई छात्र विदेश में बेहतर भविष्य की तलाश में जाते हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कुछ लोग अवैध तरीकों, जैसे डंकी रूट, का सहारा ले लेते हैं, जो बेहद खतरनाक है। उन्होंने बताया कि अवैध मार्ग अपनाने पर नकली दस्तावेजों के कारण जान का खतरा, आर्थिक नुकसान, धोखाधड़ी, गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि वीजा धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां फर्जी एजेंट आसान वीजा दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठग लेते हैं। छात्राओं को सलाह दी गई कि वे केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी करें।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी पूजा और निशा ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग से प्रो. प्रियंका बिंदलिश, प्रो. चेतना, प्रो. रितु गुप्ता और प्रो. सोनिया सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।