फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advance booking of taxis for Shimla-Manali

Kaithal News: शिमला-मनाली के लिए टैक्सियों की एडवांस बुकिंग

Fri, 19 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Advance booking of taxis for Shimla-Manali
कैथल-अंबाला रोड पर बुकिंग के लिए खड़ी गाड़ियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ पहाड़ों की सैर का शौक इस बार भी लोगों पर हावी है। शिमला और मनाली की वादियों में छुट्टियां मनाने के लिए शहरवासी टूर एंड ट्रेवल कंपनियों का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि शहर में किराये की गाड़ियों की एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है।

कैथल-अंबाला रोड और ज्वाहर लाल पार्क के पास मौजूद स्टैंडों पर खड़ी अधिकांश टैक्सियां नए साल से पहले ही बुक हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि नए साल की भीड़ और बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने यात्रा की तैयारी समय रहते कर ली है, ताकि रेट भी ठीक मिल सके और सफर आरामदायक रहे।
विज्ञापन




शहर निवासी अमित वर्मा ने बताया कि उन्होंने दोस्तों के साथ मनाली जाने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले सोचा था अपनी गाड़ी से जाएंगे, लेकिन टैक्सी बुक करना ज्यादा सुविधाजनक लगा। अभी बुकिंग कराने से रेट भी ठीक मिला और यात्रा भी सहज रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी चालक रमेश कुमार ने बताया कि हर साल नए साल पर पहाड़ों के लिए अच्छी डिमांड रहती है, लेकिन इस बार मांग कुछ ज्यादा ही है। उन्होंने कहा कि शिमला और मनाली के लिए सबसे ज्यादा कॉल आ रही हैं। स्टैंड पर करीब 40% गाड़ियां पहले ही बुक हो चुकी हैं। मौसम सही रहा तो इस बार कमाई अच्छी रहेगी।


एक अन्य चालक सुरेश शर्मा ने बताया कि लोग अब परिवार के साथ सुरक्षित और निजी यात्रा को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस या ट्रेन की बजाय टैक्सी को प्राथमिकता दी जा रही है। बर्फबारी की उम्मीद की वजह से लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed