फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admissions in IITs are low due to not getting the desired seat

Kaithal News: मनपसंद सीट न मिलने से आईआईटी में प्रवेश कम

Wed, 09 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Admissions in IITs are low due to not getting the desired seat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली मेधा सूची का शेड्यूल मंगलवार को समाप्त हो गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पहली लिस्ट के तहत संस्थान की केवल 20-25 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। विद्यार्थियों की मुख्य शिकायत यह रही कि मनपसंद ट्रेड या संस्था न मिलने पर उन्होंने दाखिला नहीं लिया।


आईटीआई कैथल में कुल 1250 सीटें हैं, जिनमें से पहली मेरिट सूची के आधार पर 771 सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें से केवल 271 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। अब विद्यार्थियों की निगाह दूसरी मेरिट सूची पर टिकी हुई है, जो आगामी 11 जुलाई को जारी होगी। राजकीय आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि बुधवार को पहली मेरिट सूची का शेड्यूल समाप्त हो गया है। अब दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी। विद्यार्थियों से अपील है कि वे पोर्टल पर च्वाइस भरते समय सावधानी बरतें, ताकि उन्हें मनचाहा ट्रेड मिल सके और दाखिला प्रक्रिया सफल हो।
विज्ञापन


यूं रहेगा काउंसलिंग का शेडयूल

n
9 जुलाई को पोर्टल पर खाली सीटों की सूची अपलोड की जाएगी।

n
9 और 10 जुलाई को विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से अपनी चॉइस व ट्रेड में बदलाव कर सकेंगे।

n
11 को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।

n
सूची में चयनित विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई संस्थान में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेज जांच करवा सकेंगे।

n
फीस भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed