फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   admission, colleges, students, kaithal

प्रतिदिन स्पर्धा हो रही है तेज, समीकरण बनाने में जुटे विद्यार्थी

Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Wed, 22 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
admission, colleges, students, kaithal
एडमिशन फॉर्म भरतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 विद्यार्थियों के लिए मिशन ऐडमिशन की जंग प्रतिदिन मुश्किल होती जा रही है। शहर में स्थित चार प्रमुख कॉलेजों में कुल 3100 के करीब सीटें हैं। इन सीटों के लिए 5000 से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। अभी सात दिन तक और आवेदन किए जा सकते हैं। कई कॉलेजों में 30 जून भी आवेदन करने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन


विद्यार्थी नहीं चूकना चाहते दाखिले का मौका-
 विद्यार्थी दाखिले के मौके का हाथ से नहीं जाने देना चाहते है। कॉलेज में आई छात्रा सपना, संजना सैनी, मुस्कान, करिश्मा, निशा, पायल, पारूल, संदीप, सचिन, विजय कुमार, अनुज कुमार, पुनित कुमार ने बताया कि दाखिले के लिए उन्होंने अलग-अलग कॉलेज में आवेदन किया है। पहले वह अपने पंसदीदा कॉलेज में दाखिले के लिए मेरिट सूचि का देखेंगे। अगर वहां पर उनका दाखिला नहीं होता है तो दूसरे कॉलेज में दाखिले के लिए प्रयास करेंगे। जिसको लेकर उन्होंने अलग-अलग कॉलेज में आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज में सबसे ज्यादा 2150 प्रोस्पेक्टसों की खरीद-
 आरकेएसडी कॉलेज में मंगलवार को कुल 2150 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो गई है। कॉलेज में प्रोस्पेक्टस लेने की लिए खिड़कियों के बाहर छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन देखी जा सकती है। कॉलेज प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने बताया कि बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के लिए अभी तक 700 के करीब आनलाइन आवेदन हो चुके है। ऐडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ही आनलाइन आवेदन शुरू किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी महिला कॉलेज से 1100 प्रोस्पेक्टसों की खरीद-
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज से अभी तक 1100 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। जिसमें करीब 600 से अधिक छात्राओं ने आवेदन भी जमा करवा दिए है। कॉलेज प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएएमसी में छात्राओं को खूब रूझान है। कॉलेज में आवदेन करने के लिए अभी सात दिन शेष है। सभी छात्राओं के दाखिले विश्वविद्यालय के नियमानुसार किए जाएंगे।

डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 1000 विद्यार्थियों ने किया आनलाइन आवेदन-
राजकीय कॉलेज में 1000 विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन कर दिया है। कॉलेज में करीब 600 सीटें है। सीटों से अधिक आवेदन होने के कारण मेरिट सूचि काफी ऊपर रहने की उम्मीद है। कॉलेज प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाया गया है। विद्यार्थी कॉलेज से बाहर और कॉलेज में पहुंचकर आवेदन कर सकते है।


जाट कॉलेज में 850 प्रोस्पेक्टसों की खरीद-
जाट कॉलेज में 850 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। संस्थान के पीआरओ महेंद्र खन्ना ने बताया कि कॉलेज में इस सत्र में लड़कियों को भी काफी रूझान है। अभी तक कॉलेज सेे 850 प्रोस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed