फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration of the program

स्वास्थ्य जांचा, पेंशन के फार्म भरवाए

Wed, 05 Mar 2014 12:16 AM IST
कलायत
कलायत Updated Wed, 05 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration of the program
रशासन द्वारा लगातार दो दूसरे दिन रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन गांव दुमाड़ा में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 672 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 51 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए। इनमें होम्योपैथिक के 75, सामान्य ओपीडी 401, आंखों की ओपीड़ी 106, दंत ओपीडी 90, हेमोग्लोबिन के 22 टेस्ट, ब्लड शुगर के 21 टेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग द्वारा 25 लाभार्थियों को अनाज भंडारण के लिए टंकियां बांटीं गईं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा आठ डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी किए गए। चीका स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा 35 व्यक्तियों को नशा से बचाव की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 14 आवेदन स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


स्वावलंबन योजना के तहत 24 व्यक्तियों के पेंशन फार्म भरवाए। जिला अग्रणी बैंक द्वारा 49 व्यक्तियों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नरवल गांव में पूर्व में 106 पेयजल कनेक्शनों पर टूंटियां लगवाई गईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 50 व्यक्तियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ देना उद्देश्य : डीसी
शाम के समय आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी एनके सोलंकी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे रात्रि ठहराव कार्यक्रमों में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनकेे घर द्वार पर उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करके गांव की समस्याओं का समाधान निकालते हैं। डीसी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों के अवलोकन किया।एडीसी अरविंद मल्हान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गगन दीप मित्तल, एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़ ने भी लोगों को संबोधित किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक रविंदर तौमर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश कौथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर गोयल, अरविंद खुरानिया, सुनील शर्मा, दीपक कुमार, कुशपाल सिरोहीवाल, सरपंच करनैल सिंह, सुरेंद्र चंदाना सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed